1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Alinagar Election Result: अलीनगर से विकासशील इंसान पार्टी के मिशरी लाल यादव की जीत

Alinagar Election Result: अलीनगर से विकासशील इंसान पार्टी के मिशरी लाल यादव की जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:13 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 05:52 pm IST

Alinagar vidhan sabha Chunav Result: पिछली बार अलीनगर विधानसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्याशी रहा था।

Alinagar Election Result, Bihar election result 2020- India TV Hindi
Alinagar Election Result: विकासशील इंसान पार्टी की जीत  Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली। विकासशील इंसान पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल से अलीनगर सीट छीन ली है। पार्टी के उम्मीदवार मिशरी लाल यादव को 61082 वोट मिले हैं। वहीं उनके करीबी प्रतिद्वंदी राष्ट्रीय जनता दल के बिनोद मिश्रा को 57981 वोट मिले। इस तरह वीआईपी उम्मीदवार ने 3101 वोट के अंतर से जीत दर्ज की है। चुनाव में उनके अलावा 13 अन्य उम्मीदवार भी खड़े थे। हालांकि किसी अन्य के वोट दस हजार से ऊपर नहीं पहुंचे। यहां करीब 3 हजार लोगों ने नोटा का विकल्प चुना है।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक अलीनगर सीट पर 55.2 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अलीनगर विधानसभा सीट पर आरजेडी की जीत हुई थी। आरजेडी के अब्दुल बारी सिद्दीकी ने बीजेपी के प्रत्याशी मिश्री लाल यादव को हराया था। अब्दुल बारी सिद्दीकी को कुल 67461 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के मिश्रीलाल यादव को कुल 54001 वोट मिले थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024