1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Amarpur Election Result: अमरपुर सीट पर पलटी बाजी, JDU के जयंत लाल आगे

Amarpur Election Result: अमरपुर सीट पर पलटी बाजी, JDU के जयंत लाल आगे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:01 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 06:49 pm IST

Bihar Election Result: पिछली बार अमरपुर विधानसभा सीट जेडीयू के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर बीजेपी का प्रत्याशी रहा था।

Amarpur Seat Election Result- India TV Hindi
Amarpur Seat Election Result Jayant Raj Jitendra Singh JDU Congress Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार की अमरपुर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक अमरपुर सीट पर 55.24 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक औसत प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। अमरपुर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 12 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। इस सीट पर पर एनडीए की ओर से जेडीयू के टिकट पर जयंत राज चुनाव लड़ रहे हैं जबकि महागठबंधन के धड़े कांग्रेस के टिकट पर जीतेंद्र सिंह किस्मत आजमा रहे हैं।

अमरपुर सीट पर वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान में जेडीयू के जयंत लाल आगे है। वह कांग्रेस के जीतेंद्र सिंह  से 2266 वोटों से आगे चल रहे हैं।  वहीं लोक जन शक्ति पार्टी मृणाल शेखर पीछे हो गए है।

015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अमरपुर  सीट पर जेडीयू प्रत्याशी जनार्दन मांझी की जीत हुई थी। उन्हें 73,707  वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मृणाल शेखर को 11,773 वोटों से हराया था। हिमांशु प्रसाद को कुल 61,934  वोट मिले थे।  2015 में इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Hayaghat Election Result: हायाघाट विधानसभा सीट में आरजेडी प्रत्याशी भोला यादव आगे, बीजेपी पीछे

Jale vidhan sabha chunav result: जाले में बीपेजी के जिवेश कुमार आगे, कांग्रेस के मशकूर अहमद उस्मानी पीछे

Saharsa Election Result: सहरसा में बीजेपी के आलोक रंजन आगे, आरजेडी की लवली आनंद पीछे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024