1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. अमित शाह की बिहार के लोगों से अपील, विकास और सुशासन के लिए करें वोट

अमित शाह की बिहार के लोगों से अपील, विकास और सुशासन के लिए करें वोट

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 07, 2020 09:27 am IST,  Updated : Nov 07, 2020 01:13 pm IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के मतदाताओं से विकास और सुशासन बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने की अपील की।

अमित शाह की बिहार के लोगों से अपील, विकास और सुशासन के लिए करें वोट- India TV Hindi
अमित शाह की बिहार के लोगों से अपील, विकास और सुशासन के लिए करें वोट Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहार के मतदाताओं से विकास और सुशासन बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘बिहार में तीसरे और अंतिम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूँ कि आप अपने मताधिकारों का उपयोग कर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।"

ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा, "विशेषकर युवाओं से आह्वान करता हूँ कि बिहार में विकास और सुशासन को बनाए रखने के लिए बढ़चढ़ कर मतदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रोत्साहित करें।’’ बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में शनिवार को राज्य की 78 सीटों पर मतदान हो रहा है। साथ ही वाल्मीकि नगर संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिये तीसरे और अंतिम चरण के तहत 78 विधानसभा क्षेत्रों में आज मतदान हो रहा है, जहां सभी निगाहें राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी महागबंधन के बीच कांटे के मुकाबले पर टिकी है। 

जिन 78 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, वह 15 जिलों में स्थित हैं। मतदान में करीब 2.34 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस चरण में विधानसभा के स्पीकर और राज्य मंत्रिमंडल के 12 सदस्यों समेत 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024