1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. गुप्तेश्वर पांडे की दावेदारी पर देशमुख ने उठाए सवाल, फडणवीस से पूछा मुंबई पुलिस को बदनाम करने वाले का करेंगे प्रचार

गुप्तेश्वर पांडे की दावेदारी पर देशमुख ने उठाए सवाल, फडणवीस से पूछा मुंबई पुलिस को बदनाम करने वाले का करेंगे प्रचार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 06, 2020 01:51 pm IST,  Updated : Oct 06, 2020 01:51 pm IST

देशमुख ने कहा कि जिन लोगों ने 3-4 महीनों में छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र को बदनाम करने की साज़िश रची, उन्हें महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगना चाहिए।

Anil Deshmukh- India TV Hindi
Anil Deshmukh Image Source : FILE

बिहार के विधानसभा चुनाव में इस बार मराठी अस्मिता का सवाल भी खड़ा हो रहा है। सुशांत सिंह राजपूर की मौत से जुड़े मामले में बिहार और महाराष्ट्र पुलिस के बीच टकराव का केंद्र रहे बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय इस बार बिहार चुनाव में दावेदारी पेश करने जा रहे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बिहार चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। इसे लेकर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने निशाना साधा है। 

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि, मेरा देवेंद्र फडणवीस से एक सवाल है कि गुप्तेश्वर पांडे (बिहार के पूर्व डीजीपी) जिन्होंने महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस को बदनाम किया क्या वो उनके प्रचार के लिए जाएंगे?

इसके साथ ही देशमुख ने कहा कि जिन लोगों ने 3-4 महीनों में छत्रपति शिवाजी महाराज के महाराष्ट्र को बदनाम करने की साज़िश रची, उन्हें महाराष्ट्र की जनता से माफी मांगना चाहिए। अगर वे माफी नहीं मांगते है तो उन्हें महाराष्ट्र की जनता माफ नहीं करेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024