1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बैकुंठपुर में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार खिला था कमल

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बैकुंठपुर में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार खिला था कमल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2020 03:28 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 03:28 pm IST

भारतीय जनता पार्टी ने एकबार फिर बैकुंठपुर विधानसभा सीट से मिथिलेश कुमार तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आरजेडी ने प्रेम शंकर पर दांव खेला है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बैकुंठपुर में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार खिला था कमल- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: बैकुंठपुर में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार खिला था कमल Image Source : FILE

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 94  सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में बैकुंठपुर सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) राष्ट्रीय जनता दल (RJD)के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने एकबार फिर बैकुंठपुर विधानसभा सीट से मिथिलेश कुमार तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाया है जबकि आरजेडी ने प्रेम शंकर पर दांव खेला है।

पिछली बार बैकुंठपुर सीट बीजेपी प्रत्याशी मिथिलेश कुमार तिवारी और जेडीयू प्रत्याशी मंजित कुमार सिंह के बीच सीधी टक्कर हुई थी। पिछले चुनाव आरजेडी और जेडीयू और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ी थी और इस सीट पर जेडीयू ने अपने उम्मीदवार को उतारा था। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बैकुंठपुर सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मिथिलेश कुमार तिवारी की जीत हुई थी। उन्हें   56162 वोट मिले थे और उन्होंने जेडीयू के मंजीत कुमार सिंह को 14115  वोटों से हराया था। मंजीत कुमार सिंह को कुल  42047 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024