1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Belhar Election Result: बेलहर में JDU मनोज यादव जीते, RJD के रामदेव यादव को हराया

Belhar Election Result: बेलहर में JDU मनोज यादव जीते, RJD के रामदेव यादव को हराया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 09:29 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 07:11 pm IST

Belhar Seat chunav Result: बेलहर में JDU मनोज यादव ने RJD के रामदेव यादव को 2473 मतों से हराया।

Belhar Seat Election Result- India TV Hindi
Belhar Seat Election Result Manoj Yadav Ramdeo Yadav JDU RJD Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे धीरे-धीरे साफ होते जा रहे हैं।  बिहार के बेलहर सीट में  जेडीयू के मनोज यादव ने 2473  वोटों के अंतर से  RJD के रामदेव यादव को हरा दिया है। 

चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, बेलहर विधानसभा सीट पर जेडीयू के मनोज यादव  को 73589( 40.16 प्रतिशत) वोट मिले हैं। जबकि RJD के रामदेव यादव 71116(38.81 प्रतिशत) वोट मिले हैं।  जेडीयू के मनोज यादव  मिले कुल 73589 वोट में 73284 ईवीएम से 305 वोट पोस्टल के माध्यम से मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रहे RJD के रामदेव यादव  को कुल 71116 वोट में 70571 ईवीएम से और 545 वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से मिले हैं।

2015 के विधानसभा चुनाव में बेलहर सीट पर जेडीयू प्रत्याशी गिरधारी यादव की जीत हुई थी। उन्हें कुल 70348 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी मनोज यादव को 16191 वोटों से हराया था। मनोज यादव को कुल 54157 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे। आपको बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Jale vidhan sabha chunav result: जाले में बीजेपी के जिवेश कुमार 21796 वोटों से जीते, कांग्रेस के मशकूर उस्मानी को हराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024