1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bhabua Chunav Result: भभुआ से RJD के भरत बिंद जीते, भाजपा की रिंकी रानी पांडेय को हराया

Bhabua Chunav Result: भभुआ से RJD के भरत बिंद जीते, भाजपा की रिंकी रानी पांडेय को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:04 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 09:17 pm IST

Bhabua Chunav Result: बिहार की भभुआ विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। यहां से राजद के भरत बिंद ने भारतीय जनता पार्टी की रिंकी रानी पांडेय को 10045 वोटों से हराया है।

Bhabua Chunav Result- India TV Hindi
Bhabua Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की भभुआ विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। यहां से राजद के भरत बिंद ने भारतीय जनता पार्टी की रिंकी रानी पांडेय को 10045 वोटों से हराया है। भरत बिंद ने 57561 वोट हासिल किए हैं, जबकि रिंकी रानी पांडेय को 47516 वोट मिले हैं। वहीं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के बीरेंद्र कुमार सिंह को 37014 वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 14 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक भभुआ सीट पर 63.01 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। भभुआ विधानसभा सीट पर पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की रिंकी रानी पांडेय और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भरत बिंद के बीच था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भभुआ विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत हुई थी। भाजपा ने आनंद भूषण पांडेय को मैदान में उतारा था और उन्हें 50768 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रत्याशी डॉक्टर प्रमोद कुमार सिंह रहे थे जिन्हें 43024 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024