1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

IND vs AFG T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Sep 01, 2026 05:37 pm IST,  Updated : Sep 02, 2026 06:19 am IST

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई की ओर से कर दिया गया है। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को दिल्ली में खेला जाएगा

sanju samson and ishan kishan- India TV Hindi
संजू सैमसन और ईशान किशन Image Source : AP

भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में ही तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इस बीच बीसीसीआई की ओर से टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान एक बार फिर से श्रेयस अय्यर के ही पास रहेगी। खास बात ये है कि जहां एक ओर वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है, वहीं संजू सैमसन की एक बार​ फिर से वापसी हो गई है। 

चार खिलाड़ियों के आगे लगा है स्टार का निशान

इस बीच खास बात ये है कि जो टीम बीसीसीआई ने चुनी है, उसमें से चार के आगे स्टार लगा है। यानी अगर वे फिट होंगे, तभी खेल पाएंगे। इसमें नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा का नाम शामिल है। ये सभी खिलाड़ी पिछले कुछ वक्त से चोटिल थे। यानी अभी तक उनकी फिटनेस पर आखिरी अपडेट नहीं आया है। 

अफगानिस्तान है सीरीज का होस्ट

सीरीज के सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे, लेकिन इसकी मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी एसीबी कर रहा है। पहला मैच जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि 13 सितंबर को है, इसके बाद दूसरा मैच 15 और तीसरा 17 सितंबर को खेला जाएगा। अफगानिस्तान की ओर से पहले ही स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। जल्द ही टीम यहां आकर अपनी तैयारी शुरू कर देगी।

जिम्बाब्वे सीरीज से बाहर हो गए थे संजू सैमसन

इससे पहले उस वक्त बीसीसीआई को जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, जब  संजू सैमसन को अचानक जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया था। लेकिन अब उनकी वापसी हो चुकी है। अब टीम में फिर से तीन ओपनर हो गए हैं। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के अलावा संजू भी हैं। यानी मैच में एक ​सलामी बल्लेबाज को बाहर बैठना पड़ेगा, ये करीब करीब तय है। 

India vs Afghanistan
Image Source : INDIA TVभारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान),​ शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा। 

यह भी पढ़ें 

मोहम्मद शमी ने कातिलाना गेंदबाजी से बरपाया कहर, फिर भी नहीं मिल रही टीम इंडिया में एंट्री

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची ईस्ट जोन की टीम, ईशान किशन के पास एक और खिताब जीतने का मौका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल