1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली टीम में एंट्री

भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान, इन प्लेयर्स को मिली टीम में एंट्री

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 24, 2026 05:18 pm IST,  Updated : Aug 24, 2026 05:18 pm IST

भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है। टीम की कमान इब्राहिम जादरान को दी गई है।

India vs Afghanistan- India TV Hindi
भारत बनाम अफगानिस्तान Image Source : AP

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज अगले महीने खेली जाएगी। इसके शेड्यूल का ऐलान पहले ही कर दिया गया था। अब खबर है कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए अपनी स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है। सीरीज के लिए इब्राहिम जादरान को टीम का कप्तान बनाया गया है। राशिद खान को भी टीम में जगह मिली है। सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। 

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे सीरीज के तीनों मुकाबले

अफगानिस्तान टीम अगले महीने तीन टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने ​के लिए भारत आएगी। खास बात ये है कि सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे, लेकिन इसकी मेजबानी भारत नहीं, बल्कि अफगानिस्तान की ओर से की जा रही है। इससे पहले जब इसी साल अफगानिस्तानी टीम एक टेस्ट और तीन वनडे मैच खेलने आई थी, तब भी उसकी होस्टिंग अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ही की थी। 

टीम में एक से बढ़कर एक खिला​ड़ी को मिली जगह

इस बीच टीम की बात की जाए तो ये काफी मजबूत नजर आती है। सीरीज में अभी वक्त है, लेकिन बोर्ड ने टीम अभी से ही घोषित कर दी है। इब्राहिम जादरान की कप्तानी में रहमानुल्ला गुरबाज और सादिकुल्ला अटल के अलावा कई बड़े खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। टीम में राशिद खान और नूर अहमद जैसे स्पिनर होंगे, वहीं फजलहक फारूकी, नवीन उल हक और अब्दुल्ला अहमदजई जैसे प्लेयर्स भी हैं। 

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज के शेड्यूल में हो सकता है बदलाव

सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। दूसरा मैच 15 सितंबर और तीसरा व आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा। हालांकि बीच में खबर आई थी कि इसमें हल्का बदलाव किया जा सकता है। उम्मीद है कि गणेश चतुर्थी के दिन भी एक मैच खेला जा सकता है, जो इस बार 14 सितंबर को मनाई जाएगी। हालांकि इसको लेकर अभी कोई अपडेट नहीं आया है। 

भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई, 

रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई।

यह भी पढ़ें  

यशस्वी जायसवाल को सुनाई आईसीसी ने कड़ी सजा, श्रीलंकाई खिलाड़ी भी लपेटे में आया

ध्रुव जुरेल का धमाकेदार शतक, ध्वस्त कर दिया एमएस धोनी का 16 साल पुराना कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल