1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: LJP ने जारी की 53 प्रत्याशियों के नाम की दूसरी सूची

बिहार चुनाव: LJP ने जारी की 53 प्रत्याशियों के नाम की दूसरी सूची

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2020 10:50 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 10:50 pm IST

लोजपा पहले ही 143 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। लोजपा उन सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है, जिसपर राजग में शमिल जदयू अपने प्रत्याशी उतारे हैं।

Bihar Election 2020 News LJP Candidate List । बिहार चुनाव: LJP ने जारी की 53 प्रत्याशियों के नाम की - India TV Hindi
Bihar Election 2020 News LJP Candidate List । बिहार चुनाव: LJP ने जारी की 53 प्रत्याशियों के नाम की दूसरी सूची Image Source : PTI

पटना. बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने शुक्रवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 53 प्रत्याशियों के नाम हैं। लोजपा ने युवाओं को प्रत्याशी बनाने पर जोर दिया है। लोजपा के प्रधान सचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी प्रत्याशियों की सूची में कई ऐसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने दूसरे दल को छोड़कर लोजपा की सदस्यत ग्रहण की है।

लोजपा ने राधोपुर से राजद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में राकेश रौशन को उतारा है। इसके अलावा खगड़िया से रेणु कुमारी, फुलवारी से सुरेश पासवान, गोविंदगंज से राजू कुमार तिवारी, मढौरा से विनय कुमार, केसरिया से रामशरण यादव, मधुबनी से अरविंद कुमार को प्रत्याशी बनाया है।

लोजपा पहले ही 143 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी है। लोजपा उन सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार रही है, जिसपर राजग में शमिल जदयू अपने प्रत्याशी उतारे हैं। पांच विधानसभा क्षेत्र ऐसे भी हैं, जहां भाजपा के उम्मीदवार रहते, लोजपा ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्र में लोजपा राजग के साथ है। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में होने वाले चुनाव के लिए मतदान 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024