डायरेक्टर नाग अश्विन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर लोगों को फेक कास्टिंग कॉल और खुद को उनकी तरफ से बताने वाले लोगों से सावधान रहने को कहा है। मशहूर प्रोडक्शन हाउस 'वैजयंती मूवीज', जो प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे कई बड़े स्टार्स वाली इस बेहद लोकप्रिय फिल्म को बना रहा है। उन्होंने इस बारे में अपने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है।
कल्कि 2898 AD के नाम पर फर्जी कास्टिंग का खेल
'कल्कि 2898 AD' के मेकर्स ने बयान में कहा गया, 'जरूरी जानकारी: कृपया फेक कास्टिंग कॉल और #VyjayanthiMovies की तरफ से होने का झूठा दावा करने वाले लोगों से सावधान रहें। #Kalki2898AD' अपने बयान में प्रोडक्शन हाउस ने कहा, 'वैजयंती मूवीज यह साफ करना चाहती है कि हम किसी भी ऐसी थर्ड-पार्टी एजेंसी, कंपनी, व्यक्ति या कास्टिंग प्रतिनिधि से जुड़े नहीं हैं और न ही हमने उन्हें हमारी तरफ से ऑडिशन या कास्टिंग करने के लिए अधिकृत किया है।'
मेकर्स ने लोगों को किया अलर्ट
प्रोडक्शन हाउस ने लोगों से अपील की कि वे अपनी जानकारी ऐसे किसी भी व्यक्ति या एजेंसी के साथ शेयर न करें। उन्होंने लिखा, 'कृपया अपनी पर्सनल जानकारी या ऑडिशन से जुड़ी चीजें किसी ऐसे व्यक्ति के साथ शेयर न करें या उन्हें कोई पेमेंट न करें जो हमारी तरफ से होने का दावा करता हो।' वैजयंती मूवीज ने साफ किया कि उनके नाम के किसी भी अनधिकृत इस्तेमाल या गलत तरीके से इस्तेमाल के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार उनके पास है। सही जानकारी के लिए, कृपया सिर्फ वैजयंती मूवीज के ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ही भरोसा करें।'
कल्कि 2898 AD नेशनल अवॉर्ड
याद दिला दें कि नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' का पहला भाग, जो एक बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। उसने सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा घोषित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में दो नेशनल अवॉर्ड जीते थे। अवॉर्ड्स में नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' ने दो कैटेगरी में अवॉर्ड जीते। फिल्म ने 'बेस्ट पॉपुलर फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट' और 'बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर' का अवॉर्ड जीता।
कल्कि 2 की शूटिंग शुरू
प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के मोस्ट अवेटेड सीक्वल की शूटिंग का अब तक सिर्फ एक छोटा सा हिस्सा ही पूरा हुआ है। डायरेक्टर नाग अश्विन ने कन्फर्म किया है कि टीम ने लगभग 10 दिनों तक शूटिंग की है। अगला बड़ा शेड्यूल प्रभास के मौजूदगी में शुरू होगा। इस फिल्म के दूसरे भाग में दीपिका पादुकोण नहीं होंगी।
ये भी पढ़ें - क्या 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में दीपिका की जगह लेंगी आलिया भट्ट? टीम के स्पोक्सपर्सन ने बताया सच