1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: मायावती को बड़ा झटका, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद राजद में हुए शामिल

बिहार चुनाव: मायावती को बड़ा झटका, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद राजद में हुए शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2020 02:54 pm IST,  Updated : Oct 03, 2020 02:54 pm IST

मायावती की बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए ।

BSP Chief joins RJD- India TV Hindi
BSP Chief joins RJD Image Source : PTI

पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव का​ बिगुल फुक गया है। सभी पार्टियां एक जुट होने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन चुनाव के पहले चरण के नामांकन से पहले प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को बड़ा झटका लगा है। मायावती की बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में शामिल हो गए । 

राजद ने ट्वीट किया, ‘‘बसपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद नया बिहार बनाने और युवा विरोधी भ्रष्ट नीतीश सरकार को हटाने के संकल्प के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद में शामिल हुए।’’ 

बिंद को राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजद की सदस्यता दिलाई । उल्लेखनीय है कि उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और बसपा के बीच राज्य में विधानसभा चुनाव के लिये गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन में जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) भी शामिल है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024