1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Election: 10 नवंबर को घोषित होंगे बिहार विधानसभा के चुनाव नतीजे, ये रहा चुनाव कार्यक्रम

Bihar Election: 10 नवंबर को घोषित होंगे बिहार विधानसभा के चुनाव नतीजे, ये रहा चुनाव कार्यक्रम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 25, 2020 01:21 pm IST,  Updated : Sep 25, 2020 08:28 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने दोपहर 12.30 बजे दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 243 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया।

Bihar Assembly Elections 2020- India TV Hindi
Bihar Assembly Elections 2020 Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने दोपहर 12.30 बजे दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 243 सीटों वाली विधानसभा के चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। बिहार चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 16 जिलों में 71 सीटों पर चुनाव होगा। दूसरे चरण में 17 जिलों में 94 सीटों पर और तीसरे चरण में 15 जिलों में 78 सीटों पर चुनाव होगा। पहले चरण की अधिसूचना 1 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। दूसरे चरण का चुनाव 3 नवंबर को होगा और आखिरि यानी तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा। 10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। बता दें कि बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर 2020 को खत्म हो रहा है इसलिए नई सरकार का गठन विधानसभा के कार्यकाल खत्म होने से पहले जरूरी है।

चुनाव कार्यक्रम का पूरा शेडयूल-

  • 3 चरणों में बिहार के चुनाव होंगे
  • बिहार में 42 हजार पोलिंग स्टेशन होंगे
  • पहले फेस में 71 सीटों पर चुनाव
  • दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव  
  • तीसरे चरण में 78 सीटों पर वोटिंग
  • पहले चरण में 28 अक्टूबर को चुनाव
  • दूसरे चरण का मतदान 3 नवंबर को होगा
  • तीसरे चरण का मतदान 7 नवंबर को होगा
  • 10 नवंबर को वोटों की गिनती

भारतीय निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया है। खास बात है कि कोरोना के कारण इस बार ऑनलाइन नामांकन भी हो सकेंगे, लेकिन उम्मीदवारों को नामांकन का प्रिंटआउट जमा करना होगा। ऑफलाइन नमांकन की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि कोरोना काल के कारण सभी तरह की सावधानियों के साथ बिहार के विधानसभा चुनाव होंगे। सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस प्रकार एक घंटे मतदान की अवधि बढ़ाई गई है। पहले शाम पांच बजे तक मतदान होता था। हालांकि, यह सुविधा नक्सल प्रभावित इलाकों में नहीं होगी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि कोरोना के कारण सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन होगा। एक बूथ पर सिर्फ एक हजार मतदाता वोट डालेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सात लाख सैनिटाइजर, छह लाख फेस शील्ड और 46 लाख मास्क का इंतजाम रहेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024