बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Election Phase 2 Voting): बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया खत्म हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 94 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण में 1463 प्रत्याशी मैदान में है। मतदान में महागठबंधन के 'चेहरा' और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और उनके भाई तेजप्रताप यादव सहित कई युवा नेताओं के सियासी भविष्य भी दांव पर लगे हैं। दूसरे चरण में जिन जिलों में वोटिंग हुई, उनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, छपरा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा और पटना शामिल हैं।
नीतीश सरकार ने आत्मनिर्भर बिहार की नींव रखी, कुशासन को सुशासन में बदला: पीएम मोदी
बिहार विधानसभा चुनाव: 11 बजे तक 19 फीसदी से ज्यादा वोटिंग
पटना में 9.52%, नालंदा-9.61%, भागलपुर-7.69%, खगड़िया-5.12%, बेगूसराय-7.66%, समस्तीपुर-9.38%, वैशाली-8.24%, सारण-7.04%, गोपालगंज-9.84%, मुजफ्परपुर-9.08%, सिवान-6.76%, दरभंगा-5.79%, मधुबनी-6.99%, शिवहर-9.05%, सीतामढ़ी-8.27%, पूर्वी चम्पारण-6.79%, पश्चिम चम्पारण-9.68%
लोकतंत्र के त्योहार में लोग अपनी भागीदारी करें और बड़ी संख्या में मतदान करें, मास्क लगाकर मतदान करने आएं: तेजस्वी यादव
राबड़ी देवी के साथ तेजस्वी वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे
बिहारशरीफ- ब्लॉक में बने बूथ में मतदान 40 मिनट देर से शुरू।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय नालंदा विद्यापीठ के बूथ संख्या 110 का मशीन खराब। अभी तक नहीं बदला गया है।
मध्य विद्यालय सिलाव बूथ 163 का मशीन खराब
बिहार में दूसरे चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। सुबह-सुबह ही राज्य के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पटना में मतदान किया। उन्होंने यहां लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वोट डालने की अपील की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार में वोटरों से अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की
लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने अपना वोट डाला. चिराग ने राघोपुर विधानसभा के बूथ नंबर 24 पर अपना मतदान किया.
इस चरण में राजद के 56 तो जदयू के 43 उम्मीदवारों के अलावे भाजपा के 46, कांग्रेस के 24, सीपीआई के चार, सीपीएम के चार, लोकजनशक्ति पार्टी (लोजपा) के 52 तथा रालोसपा के 36 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
इस चरण के लिए 41,362 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण के चुनाव में महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 27 प्रत्याशी हैं जबकि दरौली विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम चार प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
दूसरे चरण में दो करोड़ 85 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव आयोग के मुताबिक, इस चरण में 1,463 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है, इनमें से 1316 पुरूष, 146 महिला और एक थर्ड जेंडर शामिल है।
इस चरण के चुनाव में पटना साहिब से पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, मधुबन से सहकारिता मंत्री रंधीर सिंह, नालंदा से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का भी राजनीतिक भविष्य दांव पर है।
इस चरण में मतदाता प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी के भी राजनीतिक सफर को तय करने वाले हैं। चौधरी बांकीपुर से चुनावी मैदान में हैं। बांकीपुर से ही भाजपा ने एकबार फिर नितिन नवीन को चुनावी अखाड़े में उतारा है।
इस चरण में जिन सीटों पर मतदान होना है, उसमें पटना के बांकीपुर सीट भी शामिल है, जहां से कांग्रेस ने पटना साहिब के सांसद रहे और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा है। लव सिन्हा इस चुनाव से राजनीतिक सफर की शुरूआत कर रहे हैं।
पटना में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और चिराग पासवान ने पहले वोटर के तौर पर अपना वोट डाला।
संपादक की पसंद