1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: औरंगाबाद विधानसभा पर कांग्रेस की बचेगी सीट या फिर NDA मारेगा बाजी?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: औरंगाबाद विधानसभा पर कांग्रेस की बचेगी सीट या फिर NDA मारेगा बाजी?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 10:46 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 10:46 pm IST

औरंगाबाद विधानसभा सीट (विधानसभा संख्या 223) पर एनडीए उम्मीदवार रामाधर सिंह का मुकाबला महागठबंधन के आनंद शंकर सिंह (कांग्रेस प्रत्याशी) से है। 

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020, Aurangabad Assembly Constituency- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पहले चरण में जिन 71 सीटों पर 28 अक्तूबर को मतदान होना है, उन पर सभी की नजरें टिकी हैं। औरंगाबाद विधानसभा सीट (विधानसभा संख्या 223) पर एनडीए उम्मीदवार रामाधर सिंह का मुकाबला महागठबंधन के आनंद शंकर सिंह (कांग्रेस प्रत्याशी) से है। फिलहाल औरंगाबाद विधानसभा सीट पर कांग्रेस का कब्जा है।

औरंगाबाद विधानसभा सीट अगर बात बात बीते चुनाव की करें तो 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में 66637 वोटों के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी आनंद शंकर सिंह ने जीत दर्ज की थी। आनंद शंकर सिंह ने भाजपा के रामधार सिंह को हराया था। 2015 के चुनाव में बीजेपी के रामधर सिंह को 45239 वोट मिले थे। 2010 और 2005 में  औरंगाबाद विधानसभा सीट पर बीजेपी के रामधर सिंह ने जीत दर्ज की थी। औरंगाबाद के जातीय समीकरण के हिसाब से इस सीट पर राजपूतों की आबादी सर्वाधिक है, यादव दूसरे नंबर पर हैं। साथ ही मुस्लिमों की भी बड़ी दावेदारी है। यहां कुल मतदाता 225953 से ज्यादा हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024