1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: निर्मली में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: निर्मली में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2020 10:31 am IST,  Updated : Nov 01, 2020 10:31 am IST

पिछली बार निर्मली सीट पर जेडीयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राम कुमार राय के बीच टक्कर थी...

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: निर्मली...- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: निर्मली में कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 78 सीटों में निर्मली विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच में है। जेडीयू ने निर्मली विधानसभा सीट से एक बार फिर पिछली बार के विजेता अनिरुद्ध प्रसाद यादव को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने यदुवंश कुमार यादव पर दांव खेला है।

पिछली बार निर्मली सीट पर जेडीयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव और भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी राम कुमार राय के बीच टक्कर थी, भाजपा और जेडीयू ने पिछली बार अलग-अलग चुनाव लड़ा था ऐसे में दोनों पार्टी आमने-सामने थी लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में जेडीयू शामिल है इसलिए इस बार भाजपा ने यहां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान निर्मली सीट पर जेडीयू प्रत्याशी अनिरुद्ध प्रसाद यादव की जीत हुई थी उन्हें 79600 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राम कुमार राय को 23951 वोटों से हराया था जिन्हें 55649 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 6699 वोट गए थे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024