1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: राघोपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार तेजस्वी यादव की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: राघोपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार तेजस्वी यादव की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2020 12:06 pm IST,  Updated : Oct 20, 2020 12:06 pm IST

पिछली बार राघोपुर सीट पर राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव और भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था...

Tejashwi Yadav- India TV Hindi
Tejashwi Yadav Image Source : FILE PHOTO

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में राघोपुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राजद के बीच में है। भारतीय जनता पार्टी ने राघोपुर विधानसभा सीट से सतीश कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने पिछली बार के विजेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मैदान में उतारा है।

पिछली बार राघोपुर सीट पर राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव और भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार के बीच टक्कर थी, भाजपा और लोजपा ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में लोजपा का प्रत्याशी नहीं था। लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में लोजपा शामिल नहीं है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राघोपुर सीट पर राजद प्रत्याशी तेजस्वी यादव की जीत हुई थी उन्हें 91236 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार को 15155 वोटों से हराया था जिन्हें 68503 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 21 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 903 वोट गए थे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024