1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सुपौल में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सुपौल में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 02, 2020 10:16 am IST,  Updated : Nov 02, 2020 10:16 am IST

पिछली बार सुपौल सीट पर जेडीयू प्रत्याशी बिजेंद्र प्रसाद यादव और भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार के बीच टक्कर थी...

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सुपौल में...- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सुपौल में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार JDU की हुई थी जीत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और तीसरे चरण की 78 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 78 सीटों में सुपौल विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (JDU) और कांग्रेस के बीच में है। जेडीयू ने सुपौल विधानसभा सीट से एक बार फिर पिछली बार के विजेता बिजेंद्र प्रसाद यादव को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने मिन्नतुल्लाह रहमानी पर दांव खेला है।

पिछली बार सुपौल सीट पर जेडीयू प्रत्याशी बिजेंद्र प्रसाद यादव और भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार के बीच टक्कर थी, भाजपा और जेडीयू ने पिछली बार अलग-अलग चुनाव लड़ा था ऐसे में दोनों पार्टी आमने-सामने थी लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में जेडीयू शामिल है इसलिए इस बार भाजपा ने यहां से अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सुपौल सीट पर जेडीयू प्रत्याशी बिजेंद्र प्रसाद यादव की जीत हुई थी उन्हें 82295 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार को 37397 वोटों से हराया था जिन्हें 44898 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 4309 वोट गए थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024