1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: उजियारपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: उजियारपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2020 08:19 am IST,  Updated : Oct 23, 2020 08:19 am IST

पिछली बार उजियारपुर सीट पर राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता और BLSP प्रत्याशी कुमार अनंत के बीच टक्कर थी, भाजपा और जेडीयू ने पिछली बार अलग-अलग चुनाव लड़ा था...

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: उजियारपुर...- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: उजियारपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार RJD की हुई थी जीत Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में उजियारपुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच में है। भाजपा ने उजियारपुर विधानसभा सीट से शील कुमार राय को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने एक बार फिर पिछली बार के विजेता आलोक कुमार मेहता पर दांव खेला है।

पिछली बार उजियारपुर सीट पर राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता और BLSP प्रत्याशी कुमार अनंत के बीच टक्कर थी, भाजपा और जेडीयू ने पिछली बार अलग-अलग चुनाव लड़ा था इसलिए दोनों आमने सामने थी। लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में जेडीयू शामिल है ऐसे में भाजपा ने इस सीट से अपना प्रत्याशी दिया हुआ है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उजियारपुर सीट पर राजद प्रत्याशी आलोक कुमार मेहता की जीत हुई थी उन्हें 85466 वोट मिले थे और उन्होंने BLSP प्रत्याशी कुमार अनंत को 47460  वोटों से हराया था जिन्हें 38006 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। 2015 में इस सीट पर NOTA को 6388 वोट गए थे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024