1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: बिक्रम में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

बिहार चुनाव: बिक्रम में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 01:37 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 01:37 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में बिक्रम विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर BJP और कांग्रेस के बीच में है।

बिहार चुनाव: बिक्रम में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े- India TV Hindi
बिहार चुनाव: बिक्रम में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में बिक्रम विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर BJP और कांग्रेस के बीच में है। BJP ने बिक्रम विधानसभा सीट से अतुल कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने सिद्धार्थ सौरभ को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पिछली बार बिक्रम सीट पर भी कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर थी। तब इस सीट से JDU और RJD ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था क्योंकि उस वक्त JDU, RJD और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। भाजपा के खिलाफ इन्होंने महागठबंधन किया था। लेकिन, अभी ऐसा नहीं है। अब JDU, NDA के साथ है और इस सीट पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार उतारा है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बिक्रम सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी सिद्धार्थ की जीत हुई थी। उन्हें 94088 वोट मिले थे और उन्होंने BJP के प्रत्याशी अनिल कुमार को हराया था। अनिल कुमार को 49777 वोट ही मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 23 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिनमें से तीन के नामांकन रद्द हो गए थे और एक ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। इस सीट पर कुल 172838 लोगों ने वोट किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024