1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार विधानसभा चुनाव : दूसरे और तीसरे चरण में और ताकत झोंकेगी भाजपा

बिहार विधानसभा चुनाव : दूसरे और तीसरे चरण में और ताकत झोंकेगी भाजपा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2020 09:11 am IST,  Updated : Oct 29, 2020 09:11 am IST

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 71 सीटों पर बुधवार को मतदान खत्म हो जाने के बाद अब भाजपा की निगाहें, दूसरे और तीसरे चरण की सीटों पर है।

Bihar election- India TV Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव : दूसरे और तीसरे चरण में और ताकत झोंकेगी भाजपा Image Source : FILE

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण की 71 सीटों पर बुधवार को मतदान खत्म हो जाने के बाद अब भाजपा की निगाहें, दूसरे और तीसरे चरण की सीटों पर है। भाजपा आखिरी के दोनों चरणों में पहले से कहीं ज्यादा ताकत झोंकने की तैयारी में है। वजह के बारे में सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेताओं को एनडीए की मुख्य सहयोगी जदयू की जमीनी रिपोर्ट के बारे में कुछ निगेटिव इनपुट मिले हैं। ऐसे में भाजपा और ज्यादा ताकत झोंककर चुनाव में एनडीए को किसी भी तरह के नुकसान से बचाना चाहती है। बिहार में कुल 243 में से अभी तीन और सात नवंबर को कुल 172 सीटों पर मतदान होना है।

भाजपा दूसरे और तीसरे चरण में अपने 30 स्टार प्रचारकों से अधिक से अधिक सभाएं कराने की तैयारी में है। घर-घर जाकर प्रचार के लिए भी विशेष तौर पर रणनीति बनाई जा रही है। कुछ स्टार प्रचारकों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण भाजपा के चुनाव प्रबंधन पर कुछ असर पड़ा है। इससे पार्टी की चिंता बढ़ गई है।

लेकिन, कोरोना पॉजिटिव होने के कारण आइसोलेशन में गए सुशील मोदी, शाहनवाज हुसैन, राजीव प्रताप रूड़ी जैसे नेताओं की भरपाई दूसरे स्टार प्रचारकों से भाजपा करने में जुटी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक नवंबर और तीन नवंबर को रैलियां कर दूसरे और तीसरे चरण के चुनावों के लिए माहौल बनाएंगे।

भाजपा सूत्रों का कहना है कि बिहार के कुछ क्षेत्रों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू को लेकर एंटी इन्कमबेंसी फैक्टर दिख रहा है। हालांकि, लोग जदयू से भले नाराज हैं, लेकिन भाजपा से नहीं। ऐसे में पार्टी अधिक से अधिक जनसंपर्क और सभाओं के जरिए डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में है।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024