1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Chenari Chunav Result: चेनारी से कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम 18 हजार वोटों से जीते, JDU के ललन पासवान को हराया

Chenari Chunav Result: चेनारी से कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम 18 हजार वोटों से जीते, JDU के ललन पासवान को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:58 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 08:06 pm IST

Chenari Vidhan Sabha Chunav Result: बिहार की चेनारी विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। यहां से कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम ने जनता जल यूनाइटेड (JDU) के ललन पासवान को 18 हजार वोटों से हराया है। 

Chenari Chunav Result- India TV Hindi
Chenari Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की चेनारी विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। यहां से कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम ने जनता जल यूनाइटेड (JDU) के ललन पासवान को 18 हजार वोटों से हराया है। मुरारी प्रसाद गौतम ने 71701 वोट हासिल किए हैं, जबकि ललन पासवान को 53698 वोट मिले हैं। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के चंद्र शेखर पासवान को 18074 वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक चेनारी सीट पर 56.98 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। चेनारी विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला जनता दल यूनाइटेड (JDU) के ललन पासवान और कांग्रेस के मुरारी प्रसाद गौतम के बीच था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चेनारी विधानसभा सीट पर BLSP की जीत हुई थी। BLSP ने ललन पासवान को मैदान में उतारा था और उन्हें 68148 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मंगल राम रहे थे जिन्हें 58367 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024