1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: दरभंगा ग्रामीण में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार आरजेडी की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: दरभंगा ग्रामीण में कौन मारेगा बाजी? पिछली बार आरजेडी की हुई थी जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 20, 2020 10:26 am IST,  Updated : Oct 20, 2020 10:26 am IST

जेडीयू ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट से फराज फातमी को अपना प्रत्याशी बनाया  है जबकि आरजेडी ने एक बार फिर से पिछली बार के विजेता ललित कुमार यादव पर दांव खेला है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Image Source : FILE

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण की 94  सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 94 सीटों में दरभंगा ग्रामीण सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बीच में है। जेडीयू ने दरभंगा ग्रामीण विधानसभा सीट से फराज फातमी को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि आरजेडी ने एक बार फिर से पिछली बार के विजेता ललित कुमार यादव पर दांव खेला है।

पिछली बार दरभंगा ग्रामीण सीट पर आरजेडी प्रत्याशी ललित कुमार यादव और HAMS प्रत्याशी नौशाद अहदम के बीच टक्कर थी, भाजपा और HAMS ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था ऐसे में भाजपा का प्रत्याशी नहीं था। लेकिन इस बार भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की ओर से जेडीयू को यह सीट दी गई है। जेडीयू ने फराज फातमी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दरभंगा ग्रामीण सीट पर आरजेडी प्रत्याशी ललित कुमार यादव की जीत हुई थी उन्हें 70557  वोट मिले थे और उन्होंने HAMS प्रत्याशी नौशाद अहमद को 34,491 वोटों से हराया था। नौशाद अहमद को कुल 36066 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024