1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Gaya Town Chunav Result: गया शहर से BJP के प्रेम कुमार जीते, कांग्रेस के ओंकार नाथ को हराया

Gaya Town Chunav Result: गया शहर से BJP के प्रेम कुमार जीते, कांग्रेस के ओंकार नाथ को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:16 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 12:33 pm IST

Bihar Election Result: बिहार की गया शहर विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गई है। बीजेपी के प्रेम कुमार ने कांग्रेस के ओंकार नाथ को 11898 वोट से हराया है।

Gaya Town Chunav Result- India TV Hindi
Gaya Town Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की गया शहर विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खाते में गई है। बीजेपी के प्रेम कुमार ने कांग्रेस के ओंकार नाथ को 11898 वोट से हराया है। प्रेम कुमार ने 66932 वोट हासिल किए हैं, जबकि ओंकार नाथ को 55034 वोट मिले हैं। वहीं NOTA को 1476 वोट गए हैं। इस बार यहां से कुल 27 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक गया शहर सीट पर 49.49 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। गया शहर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 27 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला पिछली बार हुए चुनाव के विजेता और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेम कुमार और कांग्रेस के ओंकार नाथ के बीच था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गया शहर विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत हुई थी। उस समय भी भाजपा ने प्रेम कुमार को ही मैदान में उतारा था और उन्हें 66891 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रिया रंजन रही थे जिन्हें 44102 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024