1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: गोपालपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जदयू ने जीत दर्ज की थी

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: गोपालपुर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जदयू ने जीत दर्ज की थी

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2020 11:59 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 11:59 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में गोपालपुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जदयू और आरजेडी के बीच में है।

Gopalpur vidhan sabha seat Narendra Kumar Niraj Shailesh Kumar rjd ljp bjp congress- India TV Hindi
Gopalpur vidhan sabha seat Narendra Kumar Niraj Shailesh Kumar rjd ljp bjp congress Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में गोपालपुर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जदयू और आरजेडी के बीच में है। जदयू ने नरेंद्र कुमार नीरज को गोपालपुर विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि आरजेडी ने शैलेश कुमार पर दांव खेला है।

पिछली बार गोपालपुर सीट पर जदयू के नरेंद्र कुमार नीरज और बीजेपी प्रत्याशी अनिल कुमार यादव के बीच टक्कर थी।  2015 के चुनावों में जदयू के नरेंद्र कुमार नीरज ने 57,403 वोट के साथ जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर रहे बीजेपी के अनिल कुमार यादव को 52,234 वोटों से संतोष करना पड़ा था। वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय उम्मीदवार सुरेश भगत को 6,410 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024