1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: गोविंदगंज में रोचक हुआ चुनाव, पिछली बार LJP ने जीती थी बाजी

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: गोविंदगंज में रोचक हुआ चुनाव, पिछली बार LJP ने जीती थी बाजी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2020 02:30 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 02:30 pm IST

बिहार में विधानसभा चुनाव अब बस कुछ ही दिन दूर हैं। अगले हफ्ते से तीन चरणों का मतदान शुरू होगा। 10 नवंबर नतीजे आएंगे।

Bihar Vidhan Sabha- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Image Source : PTI

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव अब बस कुछ ही दिन दूर हैं। अगले हफ्ते से तीन चरणों का मतदान शुरू होगा। 10 नवंबर नतीजे आएंगे। दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में गोविंदगंज विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है। यहां पर एनडीए की ओर से बीजेपी ने और महागठबंधन की ओर से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार उतारा है। यहां भाजपा ने गोविंदगंज विधानसभा सीट से सुनील मणि तिवारी को टिकट दी है जबकि कांग्रेस ने पिछली बार चुनाव हारने वाले ब्रजेश कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

गोविंदगंज सीट पर पिछली बार के चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां उस वक्त भाजपा गठबंधन में शामिल एलजेपी के प्रत्याशी राजू तिवारी ने कांग्रेस के ब्रजेश कुमार को मात दी थी। गौरतलब है कि यहां पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर नोटा को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। पिछली बार बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है। वहीं भाजपा और जदयू इस बार मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान गोविंदगंज सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी प्रत्याशी राजू तिवारी को जीत मिली थी। उन्हें 54 प्रतिशत मतों के साथ 74685 वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी ब्रजेश कुमार को मात दी थी। तिवारी को 46765 मत मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024