1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: हिलसा में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार आरजेडी की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: हिलसा में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार आरजेडी की हुई थी जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2020 11:46 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 11:46 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में हिलसा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जदयू और आरजेडी के बीच में है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Image Source : FILE

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में हिलसा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जदयू और आरजेडी के बीच में है। जदयू ने हिलसा विधानसभा सीट से कृष्णमुरारी शरन को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि आरजेडी ने आरती मुनी पर दांव खेला है।

पिछली बार 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान हिलसा सीट पर आरजेडी के अत्रि मुनि उर्फ़ शक्ति सिंह यादव और एलजेपी प्रत्याशी दीपिका कुमारी के बीच टक्कर थी। इस सीट पर आरजेडी के अत्रि मुनि उर्फ़ शक्ति सिंह यादव ने जीत हासिल की थी। अत्रि मुनि उर्फ़ शक्ति सिंह यादव को 72347 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर एलजेपी प्रत्याक्षी दीपिका कुमारी रहे जिन्हें 46271 वोट मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024