1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. JDU प्रत्याशी ने चुनावी गहमागहमी के बीच बच्चे को दिया जन्म

JDU प्रत्याशी ने चुनावी गहमागहमी के बीच बच्चे को दिया जन्म

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 19, 2020 12:32 am IST,  Updated : Oct 19, 2020 12:32 am IST

सुषुमलता अब भी पटना के एक अस्पताल में हैं और वे मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल नहीं हो सकीं। सुषुमलता की 2012 में शादी हुई थी। उनकी सात साल की एक और बेटी है। 

JDU Candidate Sushmlata Kushwaha gave birth to child । JDU प्रत्याशी ने चुनावी गहमागहमी के बीच बच्चे- India TV Hindi
JDU Candidate Sushmlata Kushwaha gave birth to child । JDU प्रत्याशी ने चुनावी गहमागहमी के बीच बच्चे को दिया जन्म Image Source : TWITTER

आरा. चुनावी गहमागहमी के बीच जगदीशपुर विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार सुषुमलता कुशवाहा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को उनकी प्रशंसा की। नीतीश जो रविवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ जगदीशपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, ने बताया कि शनिवार रात सुषुमलता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने मां और नवजात बच्ची को आशीर्वाद दिया।

सुषुमलता अब भी पटना के एक अस्पताल में हैं और वे मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल नहीं हो सकीं। सुषुमलता की 2012 में शादी हुई थी। उनकी सात साल की एक और बेटी है। सुषुमलता अपने गांव में पंचायत की मुखिया रही हैं। उन्हें जगदीशपुर विधानसभा सीट से नीतीश की अगुवाई वाली पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, जो 1857 के विद्रोह में शामिल रहे बाबू कुंवर सिंह की जन्मभूमि है।

सुषुमलता इस सीट पर 18 प्रत्याशियों के बीच अकेली महिला उम्मीदवार हैं, जहां राजद ने अपने मौजूदा विधायक रामबिशुन सिंह लोहिया को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि चिराग पासवान की अगुवाई वाली पार्टी लोजपा ने जदयू के पूर्व विधायक और पूर्व राज्य मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024