1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Kadwa Election Result: कदवा में मतगणना जारी, जानें JDU और Congress में कौन है आगे

Kadwa Election Result: कदवा में मतगणना जारी, जानें JDU और Congress में कौन है आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:43 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 02:43 pm IST

Bihar Election Result: 2015 के विधानसभा चुनावों में कदवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शकील अहमद खान ने बीजेपी के चंदर भूषण ठाकुर को हराया था।

2015 के विधानसभा चुनावों...- India TV Hindi
2015 के विधानसभा चुनावों में कदवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शकील अहमद खान ने बीजेपी के चंदर भूषण ठाकुर को हराया था। Image Source : INDIA TV

कदवा: बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना जारी है। राज्य की कदवा विधानसभा सीट पर भी मतगणना चल रही है। इस विधानसभा सीट पर बिहार चुनावों के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत 7 नवंबर को वोट डाले गए थे। कदवा विधानसभा सीट पर जनता दल युनाइटेड ने सूरज प्रकाश राय को मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने सिटिंग विधायक शकील अहमद खान पर दांव खेला है।

कदवा विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड प्रत्याशी सूरज प्रकाश राय सबसे आगे चल रहे हैं, उन्हें 11839 वोट मिल चुके हैं और दूसरे नंबर पर लोक जन शक्ति पार्टी के चन्द्र भूषण ठाकुर हैं उन्हें 7502 वोट प्राप्त हुए हैं। वोटों की गिनती जारी है। 

2015 के विधानसभा चुनावों में कदवा विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी शकील अहमद खान ने बीजेपी के चंदर भूषण ठाकुर को हराया था। उन चुनावों में शकील अहमद खान को 56141 वोट मिले थे, जबकि चंदर भूषण ठाकुर के खाते में 50342 वोट आए थे। 23665 वोटों के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी हिमराज सिंह तीसरे और 8670 वोटों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार मेहता चौथे स्थान पर रहे थे। नोटा को इस सीट पर कुल 1925 वोट मिले थे और वह 8वें नंबर पर रहा था। 2015 के विधानसभा चुनावों में कदवा विधानसभा सीट पर 19 प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024