1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कल्याणपुर चुनाव में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जीती थी बीजेपी

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: कल्याणपुर चुनाव में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जीती थी बीजेपी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2020 11:33 am IST,  Updated : Oct 23, 2020 11:33 am IST

भाजपा ने कल्याणपुर विधानसभा सीट से मौजूदा एमएलए सचिंद्र प्रसाद सिंह को टिकट दी है जबकि आरजेडी ने मनोज कुमार यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Bihar Vidhan Sabha- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Image Source : PTI

पटना: बिहार में इस समय चुनावी दंगल जारी है। यहां अगले दो हफ्तों के भीतर तीन चरणों में मतदान होना है। बिहार की जनता का फैसला 10 नवंबर को सुनाया जाएगा। दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में कल्याणपुर विधानसभा सीट इस समय चर्चा का केंद्र है। यहां पर एनडीए की ओर से बीजेपी ने और महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने अपना उम्मीदवार उतारा है। यहां भाजपा ने कल्याणपुर विधानसभा सीट से मौजूदा एमएलए सचिंद्र प्रसाद सिंह को टिकट दी है जबकि आरजेडी ने मनोज कुमार यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

कल्याणपुर सीट पर पिछली बार के चुनावी नतीजों की बात करें तो यहां उस वक्त महागठबंधन में शामिल जेडीयू की प्रत्याशी रजिया खातून को बीजेपी के सचिंद्र प्रसाद सिंह ने मात दी थी। गौरतलब है कि यहां पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर सपा को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। पिछली बार बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है। वहीं भाजपा और जदयू इस बार मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि पिछली बार जेडीयू भाजपा के खिलाफ लड़ी थी।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कल्याणपुर सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी सचिंद्र प्रसाद सिंह को जीत मिली थी। उन्हें करीब 37 प्रतिशत मतों के साथ 50060 वोट मिले थे और उन्होंने जेडीयू की प्रत्याशी रजिया खातून को मात दी थी। रजिया को 38572 मत मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024