1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Kuchaikote Election Result: कुचायकोट में JDU की जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को 20 हजार वोटों से हराया

Kuchaikote Election Result: कुचायकोट में JDU की जीत, कांग्रेस उम्मीदवार को 20 हजार वोटों से हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 12:06 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 09:07 pm IST

Bihar Election Result: पिछली बार कुचायकोट विधानसभा सीट JDU के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर LJP प्रत्याशी रहा था।

Kuchaikote Election Result- India TV Hindi
Kuchaikote Election Result: जेडीयू की जीत Image Source : INDIA TV

पटना। कुचायकोट विधानसभा सीट पर जनता दल यूनाइटेड ने जीत दर्ज की है। पार्टी के उम्मीदवार अमरेंद्र कुमार पांडेय ने कांग्रेस के उम्मीदवार काली प्रसाद पांडेय को 20630 वोट से हरा दिया है। अंतिम नतीजों के मुताबिक जनता दल यूनाइटेड के अमरेंद्र कुमार पांडे को 74359 वोट मिले हैं। वहीं काली प्रसाद पांडे को 53729 वोट मिले। वहीं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की सुनीता देवी को 33533 वोट मिले हैं। चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार खड़े हुए थे। यहां नोटा का चुनाव 7656 लोगों ने किया।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानि 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक कुचायकोट सीट पर 54 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है। पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। यहां पर सीधी टक्कर जनता दल यूनाइटेड (JDU) और कांग्रेस (INC)के बीच में है। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में कुचायकोट सीट पर जनता दल यूनाइटेड के प्रत्याशी अमरेंद्र कुमार पांडेय की जीत हुई थी। उन्हें 72224 वोट मिले थे और उन्होंने एलजेपी के काली प्रसाद पांडेय को 3562 वोटों से हराया था। काली प्रसाद पांडेय को कुल 68662 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 10 प्रत्याशी मैदान में थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024