1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Voting: लखीसराय में इस बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा, पूरा गांव कर रहा है मतदान का विरोध

Bihar Voting: लखीसराय में इस बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा, पूरा गांव कर रहा है मतदान का विरोध

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2020 11:32 am IST,  Updated : Oct 28, 2020 11:32 am IST

बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के बीच लखीसराय का एक ऐसा भी गांव है जिसके बूथ पर अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। 

Bihar election- India TV Hindi
Bihar Voting: लखीसराय में इस बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा, पूरा गांव कर रहा है मतदान का विरोध  Image Source : ANI/TWITTER

लखीसराय: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के बीच लखीसराय का एक ऐसा भी गांव है जिसके बूथ पर अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। इस गांव का नाम बलगुदर है और यह पूरा गांव मतदान का विरोध कर रहा है। बूथ नंबर 115 पर सुबह से लेकर अभी तक एक भी वोट नहीं पड़ा है। जहां आसपास के गांवो में बूथ पर वोटिंग के लिए लाइन लगी है वहीं बलगुदर गांव का बूथ सूना-सूना नजर आ रहा है।

बलगुदर गांव के बूथ संख्या 115 पर तैनात प्रेजाइडिंग ऑफिसर मोहम्मद इकरामुल हक का कहना है कि ग्रामीण गांव में खेल के मैदान पर म्यूजियम बनाने का विरोध कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों की मांग थी कि खेल के मैदान पर म्यूजियम का निर्माण नहीं किया जाए। लेकिन ग्रामीणों की मांग पर ध्यान नहीं दिया गया इसी बात को लेकर गांव के लोग मतदान का विरोध कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024