1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. लालू ने नीतीश को बताया 'डरपोक' मुख्यमंत्री, tweet कर कही ये बड़ी बात

लालू ने नीतीश को बताया 'डरपोक' मुख्यमंत्री, tweet कर कही ये बड़ी बात

 Written By: IANS
 Published : Jun 08, 2020 05:10 pm IST,  Updated : Jun 08, 2020 05:10 pm IST

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव को देखते हुए अब राजनीतिक दलों के बीच सियासी वार-पलटवार तेज होने लगी है।

Lalu Yadav- India TV Hindi
लालू ने नीतीश को बताया 'डरपोक' मुख्यमंत्री Image Source : PTI (FILE)

पटना. बिहार में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव को देखते हुए अब राजनीतिक दलों के बीच सियासी वार-पलटवार तेज होने लगी है। इस कड़ी में सोमवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने खास अंदाज में एक पहेली बुझाकर और किसी का नाम लिए बिना नीतीश कुमार पर निशाना साधा।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से लिखा गया, "बूझो तो जाने? किस प्रदेश का डरपोक मुख्यमंत्री विगत 83 दिन  से घर से बाहर नहीं निकला है? कोरोना भले ना भागऽल लेकिन ई मुकमंत्री जनता के बीच मँझधार में छोड़ के भाग गऽइल। ई रणछोर के हिसाब-किताब आवे वाला चुनाव में सब लोग मिल-ज़ुल के लऽ।"

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश और उनकी सरकार को निशाना बनाया जा रहा है। लालू प्रसाद इन दिनों चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे हैं। फिलहाल स्वास्थ्य कारणों से वह रांची के एक अस्पताल में भर्ती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024