1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Munger Chunav Result: मुंगेर में BJP के प्रणव कुमार आगे, RJD अविनाश कुमार विद्यार्थी पीछे

Munger Chunav Result: मुंगेर में BJP के प्रणव कुमार आगे, RJD अविनाश कुमार विद्यार्थी पीछे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:37 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 08:04 pm IST

Munger Vidhan Sabha Chunav Result: पिछली बार मुंगेर विधानसभा सीट जेडीयू के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर बीजेपी का प्रत्याशी रहा था।

Munger Seat Election Result - India TV Hindi
Munger Seat Election Result Pranav Kumar Avinash Kumar Vidyarthi BJP RJD Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार की मुंगेर विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक मुंगेर सीट पर 48.84 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक खराब प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। मुंगेर विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 15 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। मुंगेर विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के बीच है। बीजेपी ने मुंगेर विधानसभा सीट से एकबार फिर प्रणव कुमार को चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं आरजेडी ने अविनाश कुमार विद्यार्थी पर दांव खेला है। 

मुंगेर सीट पर वोटों की गिनती जारी गई है और शुरुआती रुझान में बीजेपी के प्रणव कुमार आगे चल रहे हैं। वह RJD के अविनाश कुमार विद्यार्थी आगे से 5243 वोटों से आगे हैं।

2015 के विधानसभा चुनाव में मुंगेर सीट पर आरजेडी प्रत्याशी विजय कुमार 'विजय' की जीत हुई थी। उन्हें कुल 77216 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी प्रत्याशी प्रणव कुमार  को 4365 वोटों से हराया था। प्रणव कुमार को कुल 72851 वोट मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में थे। आपको बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में शामिल थी। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Hayaghat Election Result: हायाघाट विधानसभा सीट में आरजेडी प्रत्याशी भोला यादव आगे, बीजेपी पीछे

Jale vidhan sabha chunav result: जाले में बीपेजी के जिवेश कुमार आगे, कांग्रेस के मशकूर अहमद उस्मानी पीछे

Saharsa Election Result: सहरसा में बीजेपी के आलोक रंजन आगे, आरजेडी की लवली आनंद पीछे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024