1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. CM नीतीश के आवास पर NDA की बैठक खत्म, 15 नवंबर को मिलेंगे सभी विधायक

CM नीतीश के आवास पर NDA की बैठक खत्म, 15 नवंबर को मिलेंगे सभी विधायक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 13, 2020 12:23 pm IST,  Updated : Nov 13, 2020 02:09 pm IST

बिहार चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए नेताओं की बैठक आज मुख्यमंत्री आवास पर हुई। इस बैठक में एनडीए के सभी घटक दल के नेता शामिल हुए।

बिहार: NDA नेताओं की बैठक 1 बजे सीएम नीतीख कुमार के आवास पर होगी- India TV Hindi
बिहार: NDA नेताओं की बैठक 1 बजे सीएम नीतीख कुमार के आवास पर होगी Image Source : PTI

पटना: बिहार चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए नेताओं की बैठक आज मुख्यमंत्री आवास पर हुई। इस बैठक में एनडीए के सभी घटक दल के नेता शामिल हुए। हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका ऐलान कर चुके थे कि एनडीए की बैठक बहुत सारी चीजें तय होंगी। बैठक खत्म होने के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि 15 नंवबर को एनडीएन विधायक दल की बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी और सीएम का फैसला होगा।

एक बजे तक इस बैठक में जनता दल यूनाइटेड नेता बिजेंद्र यादव पहुंचे, बिजेंद्र यादव ऊर्जा मंत्री भी हैं। उनके अलावा विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल तथा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। 

माना जा रहा था कि इस बैठक में नए सरकार के गठन की रूपरेखा तय करने के साथ ही चुनाव परिणामों पर भी चर्चा हो सकती है। खासतौर से लोकजनशक्ति पार्टी का मुद्दा उठ सकता है। लोकजनशक्ति पार्टी की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान जेडीयू को उठाना पड़ा है। कई सीटों पर उसे हार का मुंह देखना पड़ा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024