1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. अगर सत्ता में आई लोजपा तो सलाखों के पीछे होंगे नीतीश कुमार- चिराग

अगर सत्ता में आई लोजपा तो सलाखों के पीछे होंगे नीतीश कुमार- चिराग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2020 05:50 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 05:50 pm IST

चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में शराब बंदी पूरी तरह से फेल हो गई। पूरे राज्य में अवैध शराब बेची जा रही है। उन्होंने भाजपा समर्थकों से कहा कि नीतीश कुमार से मुक्ति पाने के लिए एलजेपी को वोट दें।

Nitish kumar will be jailed if ljp comes to power says chirag । अगर सत्ता में आई लोजपा तो सलाखों के - India TV Hindi
अगर सत्ता में आई लोजपा तो सलाखों के पीछे होंगे नीतीश कुमार- चिराग Image Source : PTI

बक्सर. बिहार में चुनावी प्रचार जोरों पर चल रहा है, सभी राजनीतिक दलों और सियासी नेताओं ने मतदाताओं को रिझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया हुआ है। बिहार के चुनाव में नेता जमकर शब्द बाण भी छोड़ रहे हैं। बिहार के बक्सर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर लोजपा सत्ता में आती है तो नीतीश कुमार जेल में होंगे। पासवान ने कहा कि नीतीश सरकार में हुए भ्रष्टाचार को लेकर चाहे जो भी जिम्मेदार हो, सीएम नीतीश कुमार या अधिकारी, वो सलाखों के पीछे होंगे।

पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में शराब बंदी पूरी तरह से फेल हो गई। पूरे राज्य में अवैध शराब बेची जा रही है। उन्होंने भाजपा समर्थकों से कहा कि नीतीश कुमार से मुक्ति पाने के लिए एलजेपी को वोट दें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024