1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Nokha Chunav Result: नोखा में RJD की अनीता देवी विजयी, JDU के नागेंद्र चंद्रवंशी को हराया

Nokha Chunav Result: नोखा में RJD की अनीता देवी विजयी, JDU के नागेंद्र चंद्रवंशी को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 12:04 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 08:43 pm IST

Bihar Election Result: बिहार की नोखा विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। यहां से राजद की अनीता देवी ने जनता जल यूनाइटेड (JDU) के नागेंद्र चंद्रवंशी को 17672 वोटों से हराया है।

Nokha Chunav Result- India TV Hindi
Nokha Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की नोखा विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। यहां से राजद की अनीता देवी ने जनता जल यूनाइटेड (JDU) के नागेंद्र चंद्रवंशी को 17672 वोटों से हराया है। अनीता देवी ने 65690 वोट हासिल किए हैं, जबकि नागेंद्र चंद्रवंशी को 48018 वोट मिले हैं। वहीं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अखिलेश्वर प्रसाद सिंह को 10275 वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक नोखा सीट पर 50.88 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। नोखा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 15 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला जनता दल यूनाइटेड (JDU) के नागेंद्र चंद्रवंशी और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की अनीता देवी के बीच थाा। अनीता देवी पिछली बार हुए चुनाव में भी जीती थी।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नोखा विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की जीत हुई थी। राजद ने अनीता देवी को मैदान में उतारा था और उन्हें 72780 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर प्रसाद रहे थे जिन्हें 49782 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024