1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Obra Chunav Result: ओबरा से RJD के ऋषि कुमार जीते, LJP के प्रकाश चंद्र को हराया

Obra Chunav Result: ओबरा से RJD के ऋषि कुमार जीते, LJP के प्रकाश चंद्र को हराया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 11:37 am IST,  Updated : Nov 11, 2020 10:51 am IST

Bihar Election Result: बिहार की ओबरा विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। RJD के ऋषि कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रकाश चंद्र को 22668 वोट से हराया है।

Obra Chunav Result- India TV Hindi
Obra Chunav Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की ओबरा विधानसभा सीट के नतीजों का ऐलान हो गया है। ये सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के खाते में गई है। RJD के ऋषि कुमार ने लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के प्रकाश चंद्र को 22668 वोट से हराया है। ऋषि कुमार ने 63662 वोट हासिल किए हैं, जबकि प्रकाश चंद्र को 40994 वोट मिले हैं। वहीं राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अजय कुमार को 19879 वोट मिले हैं। इस बार यहां से कुल 10 उम्मीदवार चुनाव में खड़े थे।

इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक ओबरा सीट पर 55.06 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। ओबरा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 10 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे लेकिन सीट पर मुख्य मुकाबला जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सुनील कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के ऋषि कुमार के बीच था।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान ओबरा विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की जीत हुई थी। उस समय राजद ने बीरेंद्र कुमार सिन्हा को मैदान में उतारा था और उन्हें 56042 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर BLSP प्रत्याशी चंद्र भूषण वर्मा रहे थे जिन्हें 44646 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024