1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Phulwari Election Result: फुलवारी सीट पर सीपीआई-एमएल प्रत्याशी गोपाल रविदास आगे

Phulwari Election Result: फुलवारी सीट पर सीपीआई-एमएल प्रत्याशी गोपाल रविदास आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:28 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:24 pm IST

Phulwari Vidhan Sabha Chunav Result : पिछली बार फुलवारी विधानसभा सीट जेडीयू के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर हम का प्रत्याशी रहा था।

Phulwari Seat Election Result- India TV Hindi
Phulwari Seat Election Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की फुलवारी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण यानी 3 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण में कुल मतदान प्रतिशत 53.51 प्रतिशत दर्ज किया गया था। फुलवारी विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला जनता दल (यूनाइटेड) के अरुण मांझी और सीपीआई-एमएल के गोपाल रविदास के बीच है। 

फुलवारी सीट पर सीपीआई-एमएल प्रत्याशी गोपाल रविदास अपने प्रदिद्वंदी जनता दल (यूनाइटेड) के अरुण मांझी से 12993 मतो से आगे चल रहे हैं।  

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान फुलवारी विधानसभा सीट पर जनता दल (यूनाइटेड) की जीत हुई थी। उस समय जेडीयू ने श्याम रजक को मैदान में उतारा था और उन्हें 94094 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) प्रत्याशी राजेश्वर मांझी रहे थे जिन्हें 48381 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ बीजेपी तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024