1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. पुष्पम प्रिया का बड़ा आरोप, कहा-EVM हैक हो रही है और प्लूरल्स पार्टी के वोट BJP के खाते में जुड़ रहे हैं

पुष्पम प्रिया का बड़ा आरोप, कहा-EVM हैक हो रही है और प्लूरल्स पार्टी के वोट BJP के खाते में जुड़ रहे हैं

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 01:46 pm IST,  Updated : Nov 10, 2020 01:46 pm IST

कीपुर सीट पर अबतक जो मतगणना हुई है उसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के नबीन नितिन सबसे आगे हैं और उन्हें अबतक 8419 वोट मिल चुके हैं जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के लव सिन्हां हैं जिन्हें 2102 वोट प्राप्त हुए हैं। पुष्पम प्रिया को अबतक सिर्फ 502 वोट ही मिल पाए हैं।

Pushpam Priya- India TV Hindi
Pushpam Priya Image Source : PLURALS PARTY WEBSITE

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में पहली बार भाग्य आजमा रहीं प्लूरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया ने चुनाव नतीजों को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। प्रिया पुष्पम ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनावों में बड़ा हेरफेर किया है और इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन से छेड़छाड़ हुई है। पुष्पम प्रिया ने कहा है कि हर बूथ पर प्लूरल्स पार्टी के वोट भारतीय जनता पार्टी के खाते में जा रहे हैं। 

पुष्पम प्रिया ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्लूरल्स पार्टी लॉन्च की है लेकिन विधानसभा चुनावों के जो परिणाम आ रहे हैं उनमें इस पार्टी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। खुद पुष्पम प्रिया ने जिस बांकीपुर सीट से चुनाव लड़ा था वहां पर उन्हें बहुत कम वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट पर अबतक जो मतगणना हुई है उसके मुताबिक भारतीय जनता पार्टी के नबीन नितिन सबसे आगे हैं और उन्हें अबतक 8419 वोट मिल चुके हैं जबकि दूसरे नंबर पर कांग्रेस के लव सिन्हां हैं जिन्हें 2102 वोट प्राप्त हुए हैं। पुष्पम प्रिया को अबतक सिर्फ 502 वोट ही मिल पाए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024