1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या तीसरी बार रफीगंज विधानसभा सीट पर जेडीयू कर पाएगी कब्जा?

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: क्या तीसरी बार रफीगंज विधानसभा सीट पर जेडीयू कर पाएगी कब्जा?

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 11:33 pm IST,  Updated : Oct 14, 2020 11:33 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का बिगुल बज चुका है। रफीगंज विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (JDU) और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद (RJD) के बीच में है। 

Bihar Assembly Election 2020- India TV Hindi
Bihar Assembly Election 2020 Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में रफीगंज विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू (JDU) और लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद (RJD) के बीच में है। जनता दल यूनाइटेड ने रफीगंज विधानसभा सीट से अशोक कुमार सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि राजद ने इसबार मो. नेहलुद्दीन पर दांव लगाया है।

2015 विधानसभा चुनाव में रफीगंज सीट पर जदयू के अशोक कुमार सिंह ने एलजेपी के प्रमोद कुमार सिंह को 8 हजार वोटों से मात दी थी। पिछले चुनाव में यहां जदयू को 62897 वोट मिले थे, जबकि एलजेपी को 53372 वोट हासिल हुए थे। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में समीकरण बदले हुए है। जदयू एकबार फिर एनडीए का हिस्सा है, जबकि पिछले चुनाव में जदयू महागठबंधन के साथ थी। एलजेपी पिछली बार एनडीए का हिस्सा थी जबकि इस चुनाव में वो अकेले लड़ रही है। ऐसे में यहां तस्वीर काफी बदली हुई है। इस सीट पर इसबार जदयू का कांग्रेस से मुकाबला है। 

गौरतलब है कि अशोक कुमार सिंह और मो. नेहलुद्दीन जिनके बीच इस बार मुकाबला है दोनों दो-दो बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। अशोक कुमार सिंह 2010 और 2015 में चुनाव जीत चुके हैं वहीं मो. नेहलुद्दीन फरवरी 2005 और अक्टूबर 2005 में चुनाव जीत चुके हैं। बता दें कि, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में जदयू के अशोक कुमार सिंह ने राजद के मो. नेहलुद्दीन को लगभग 24 हजार वोटों से मात दी थी। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या लगातार तीसरी बार अशोक कुमार सिंह विधायक बन पाएंगे या मो. नेहलुद्दीन उनसे साल 2010 में मिली हार का बदला लेंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024