1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: राजगीर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जदयू की हुई थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: राजगीर में कौन मारेगा बाजी, पिछली बार जदयू की हुई थी जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2020 11:27 pm IST,  Updated : Oct 24, 2020 11:27 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में राजगीर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जदयू और कांग्रेस के बीच में है।

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020- India TV Hindi
Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 Image Source : PTI

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और दूसरे चरण की 94 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं सीटों में राजगीर विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर जदयू और कांग्रेस के बीच में है। जदयू ने राजगीर विधानसभा सीट से कुशल किशोर को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि कांग्रेस ने रावी ज्योति कुमार पर दांव खेला है।

पिछली बार 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान राजगीर सीट पर जदयू के रावी ज्योति कुमार और बीजेपी प्रत्याशी सत्यदेव नारायण आर्य के बीच टक्कर थी। इस सीट पर जदयू के रावी ज्योति कुमार ने जीत हासिल की थी। रावी ज्योति कुमार को 62009 वोट मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर बीजेपी प्रत्याक्षी सत्यदेव नारायण आर्य रहे जिन्हें 56619 वोट मिले थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024