1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Sheikhpura Election Result: शेखपुरा में RJD के विजय कुमार आगे, JDU के रणधीर कुमार सोनी दूसरे नंबर पर

Sheikhpura Election Result: शेखपुरा में RJD के विजय कुमार आगे, JDU के रणधीर कुमार सोनी दूसरे नंबर पर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 10:45 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 08:02 pm IST

Bihar Election Result: पिछली बार शेखपुरा सीट पर JDU प्रत्याशी रणधीर कुमार सोनी और HAMS के प्रत्याशी नरेश शॉ के बीच टक्कर थी।

Sheikhpura Seat Election Result Randhir Kumar Soni Vijay Kumar - India TV Hindi
Sheikhpura Seat Election Result Randhir Kumar Soni Vijay Kumar  Image Source : INDIA TV

पटना। बिहार की शेखपुरा विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण यानि 28 अक्तूबर को मतदान हुआ था। चुनाव आयोग के मुताबिक शेखपुरा  सीट पर 55.91 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है जिसे एक औसत प्रतिशत माना जा रहा है, पहले चरण में कुल मतदान प्रतिशत 55.7 प्रतिशत दर्ज किया गया था। शेखपुरा विधानसभा सीट पर हुए चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों ने अपनी उम्मीदवारी पेश की थी। शेखपुरा विधानसभा सीट पर सीधी टक्कर RJD और JDU के बीच में है। JDU ने शेखपुरा विधानसभा सीट से रणधीर कुमार सोनी को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि RJD ने विजय कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

शेखपुरा सीट पर वोटों की गिनती जारी  है और शुरुआती रुझान में RJD के विजय कुमार आगे चल रहे हैं। वह  JDU के रणधीर कुमार सोनी से 6189 वोटों से आगे चल रहे हैं।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान शेखपुरा सीट पर JDU प्रत्याशी रणधीर कुमार सोनी की जीत हुई थी। उन्हें 41755 वोट मिले थे और उन्होंने HAMS के प्रत्याशी नरेश शॉ को हराया था। नरेश शॉ को 28654 वोट ही मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिनमें से एक ने नामांकन वापस ले लिया था। इस सीट पर कुल 127060 लोगों ने वोट किया था। 2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था। लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ भाजपा तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024