1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सीतामढ़ी में रोचक हुआ चुनाव, पिछली बार RJD को मिली थी जीत

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: सीतामढ़ी में रोचक हुआ चुनाव, पिछली बार RJD को मिली थी जीत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 23, 2020 01:28 pm IST,  Updated : Oct 23, 2020 01:28 pm IST

बीजेपी ने सीतामढ़ी विधानसभा सीट से मिथिलेश कुमार को टिकट दी है जबकि आरजेडी ने मौजूदा विधायक सुनील कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Bihar vidhan Sabha- India TV Hindi
Bihar vidhan Sabha Image Source : FILE

पटना: देश की सियासत इस समय पूरी तरह से बिहार विधानसभा चुनाव पर केंद्रित हो गई है। यहां के वोटर अगले तीन सप्ताह में अपनी सरकार चुनने जा रहे हैं। यहां तीन चरणों के मतदान के बाद 10 नवंबर को बिहार चुनाव के नतीजे आएंगे। दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में सीतामढ़ी विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है। यहां पर एनडीए की ओर से बीजेपी ने और महागठबंधन की ओर से आरजेडी ने अपना उम्मीदवार उतारा है। यहां बीजेपी ने सीतामढ़ी विधानसभा सीट से मिथिलेश कुमार को टिकट दी है जबकि आरजेडी ने मौजूदा विधायक सुनील कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है। 

सीतामढ़ी सीट पर पिछली बार के चुनावी नतीजों की बात करें तो आरजेडी प्रत्याशी सुनील कुमार ने बीजेपी के प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ पिंटू को बड़े अंतर से मात दी थी। गौरतलब है कि यहां पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट मिले थे। पिछली बार बीजेपी और एलजेपी ने पिछली बार मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन इस बार बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन में एलजेपी शामिल नहीं है। वहीं भाजपा और जदयू इस बार मिल कर चुनाव लड़ रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सीतामढ़ी सीट पर आरजेडी प्रत्याशी सुनील कुमार को जीत मिली थी। उन्हें करीब करीब 50 प्रतिशत मतों के साथ 81557 वोट मिले थे और उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी सुनील कुमार उर्फ पिंटू को मात दी थी। पिंटू को 66835 मत मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024