1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. Sugauli Election Result: सुगौली सीट पर राजद के शशि भूषण सिंह आगे

Sugauli Election Result: सुगौली सीट पर राजद के शशि भूषण सिंह आगे

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2020 08:51 am IST,  Updated : Nov 10, 2020 03:28 pm IST

Sugauli Vidhan Sabha chunav Result: पिछली बार सुगौली विधानसभा सीट बीजेपी के खाते में गई थी और दूसरे नंबर पर आरजेडी का प्रत्याशी रहा था।

Sugauli Seat Election Result- India TV Hindi
Sugauli Seat Election Result Image Source : INDIA TV

पटना: बिहार की सुगौली विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती जारी है। इस सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण यानी 7 नवंबर को मतदान हुआ था।  सुगौली विधानसभा सीट पर मुख्य मुकाबला विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के रामचंद्र साहनी और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के शशि भूषण सिंह के बीच है। 

सुगौली सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी शशि भूषण सिंह विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के रामचंद्र साहनी से 2837 मतों से आगे चल रहे हैं। 

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सुगौली विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की जीत हुई थी। उस समय बीजेपी ने रामचंद्र साहनी को मैदान में उतारा था और उन्हें 62384 वोट प्राप्त हुए थे। 2015 में दूसरे नंबर पर इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रत्याशी ओम प्रकाश चौधरी रहे थे जिन्हें 54628 वोट प्राप्त हुए थे।

2015 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के साथ लोकजनशक्ति पार्टी, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा तथा राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी के बीच गठबंधन था जबकि दूसरी तरफ जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस का गठबंधन था लेकिन इस बार समीकरण बदल गए हैं और एक तरफ बीजेपी तथा जनता दाल यूनाइटेड का गठबंधन है और दूसरी तरफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल का। लोक जनशक्ति पार्टी अकेले चुनाव लड़ रही है तथा कई अन्य दल भी अलग अलग मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024