1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: सूर्यगढ़ा में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

बिहार चुनाव: सूर्यगढ़ा में कौन मारेगा बाजी? जानिए क्या थे पिछली बार के आंकड़े

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 12, 2020 01:05 pm IST,  Updated : Oct 12, 2020 02:07 pm IST

बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर JDU और RJD के बीच में है।

बिहार चुनाव: सूर्यगढ़ा में कौन मारेगा बाजी?- India TV Hindi
बिहार चुनाव: सूर्यगढ़ा में कौन मारेगा बाजी?

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और पहले चरण की 71 सीटों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। इन्हीं 71 सीटों में सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट भी आती है जहां पर सीधी टक्कर JDU और RJD के बीच में है। JDU ने सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट से रामानंद मंडल को अपना प्रत्याशी बनाया हुआ है जबकि RJD ने एक बार फिर से प्रह्लाद यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

पिछली बार सूर्यगढ़ा सीट पर RJD प्रत्याशी प्रह्लाद यादव और BJP के प्रत्याशी प्रेम रंजन पटेल के बीच टक्कर थी। तब इस सीट से JDU ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था क्योंकि उस वक्त JDU और RJD ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। भाजपा के खिलाफ इन्होंने महागठबंधन किया था। लेकिन, अभी ऐसा नहीं है। अब RJD और JDU अलग हैं और JDU, BJP के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

2015 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सूर्यगढ़ा सीट पर RJD प्रत्याशी प्रह्लाद यादव की जीत हुई थी। उन्हें 82490 वोट मिले थे और उन्होंने BJP के प्रत्याशी प्रेम रंजन पटेल हराया था। प्रेम रंजन पटेल को 52460 वोट ही मिले थे। 2015 में इस सीट पर कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था, जिनमें से दो के नामांकन रद्द हो गए थे। इस सीट पर कुल 164327 लोगों ने वोट किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024