1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. "फैसला हमारे पक्ष में और नतीजा उनके पक्ष में, नीतीश जी को नैतिकता पर कुर्सी छोड़नी चाहिए": तेजस्वी यादव

"फैसला हमारे पक्ष में और नतीजा उनके पक्ष में, नीतीश जी को नैतिकता पर कुर्सी छोड़नी चाहिए": तेजस्वी यादव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2020 02:36 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 02:36 pm IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी में थोड़ी सी भी अंंतरात्मा और नैतिकता नीतीश कुमार जी में बची होगी तो उन्हें जनता के फैसले का सम्मान करते हुए कुर्सी से हट जाना चाहिए।

आरजेडी नेता तेजस्वी...- India TV Hindi
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव Image Source : INDIA TV

पटना। राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव का जो फैसला आया है वह एक तरह से महागठबंधन के पक्ष में रहा है लेकिन नतीजा उनके (NDA) के पक्ष में गया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि 2015 में भी भारतीय जनता पार्टी ने चोर दरवाजे से नीतीश कुमार के साथ मिलकर सरकार बना ली थी। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि एनडीए ने धन, बल और छल के दम पर चुनाव जीता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश के प्रधानमंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री एक तरफ रहे, लेकिन कई जोड़-भाग के बावजूद इस 31 साल के नौजवान को रोकने में नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रकोष्ठ ने जोड़-भाग गुणा सबकुछ किया लेकिन फिर भी राष्ट्रीय जनता दल को सबसे बड़ा दल होने से रोक नहीं पाए। तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार ने बदलाव का जना देश दिया है। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार जी में थोड़ी सी भी अंंतरात्मा और नैतिकता नीतीश कुमार जी में बची होगी तो उन्हें जनता के फैसले का सम्मान करते हुए कुर्सी से हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भले ही कुर्सी पर बैठे, लेकिन महागठबंधन और हम  लोग जनता के दिलों पर बैठे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता हम लोगों के साथ है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार में धन्यवाद यात्रा निकालेगी और उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि चुनाव हारे नहीं जीते हैं। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर 19 लाख रोजगार, समान काम समान वेतन, स्वंय सहायता समूह को मानदेय और शिक्षा व्यवस्था नहीं सुधरी तो जनवरी के बाद उनकी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024