Thursday, March 05, 2026
Advertisement
bihar-vidhan-sabha-chunav-2020
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. बिहार विधान सभा चुनाव 2020
  4. बिहार चुनाव: Today's चाणक्य के एग्जिट पोल में नीतीश कुमार का सूपड़ा साफ, तेजस्वी की लहर

बिहार चुनाव: Today's चाणक्य के एग्जिट पोल में नीतीश कुमार का सूपड़ा साफ, तेजस्वी की लहर

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 07, 2020 08:52 pm IST, Updated : Nov 07, 2020 11:19 pm IST

Today's चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार बिहार के मतदाता नीतीश कुमार की सरकार को नकारने के मूड में लग रहे हैं, जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की लहर है।

Todays chanakya exit poll gives clear majority to rjd congress । Today's चाणक्य के एग्जिट पोल में नी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Today's चाणक्य के एग्जिट पोल में नीतीश कुमार सूपड़ा साफ, तेजस्वी को प्रचंड बहुमत

नई दिल्ली. बिहार में विधानसभा का चुनाव संपन्न हो चुका है। बिहार में इस बार सत्ता की कमान किसके हाथ में होगी इसका अनुमान लगाते कई एग्जिट पोल जारी हो चुके हैं। Today's चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, इस बार बिहार के मतदाता नीतीश कुमार की सरकार को नकारने के मूड में लग रहे हैं, जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन की लहर है। Today's चाणक्य के एग्जिट पोल में बिहार में इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए को महज 55 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि तेजस्वी के नेतृत्व वाले महागठबंधन को 180 सीटें मिल सकती है। अन्य दलों को 8 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। 

क्या कहता है Peoples Pulse Exit Poll

Peoples Pulse Exit Poll में RJD को  85-95 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 65 से 75 फीसदी सीटें मिलने का अनुमान है। जेडीयू को 25 से 30 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस पार्टी को 15 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है। इस एग्जिट पोल ने महागठबंधन को 103-120 सीटें दी हैं जबकि एनडीए को 90-110 सीटें दी हैं। LJP को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है, अन्य दलों को 5-13 सीटें मिलने का अनुमान है।

Axis इंडिया टुडे एग्जिट पोल में तेजस्वी सीएम पद के लिए लोगों की पहली पसंद
Axis इंडिया टुडे एग्जिट पोल में लालू यादव की पार्टी के सीएम पद उम्मीदवार तेजस्वी यादव को बिहार को सीएम पद की पहली पसंद बताया गया है। इस एग्जिट पोल में कहा गया है तेजस्वी यादव को 44 फीसदी मतदाताओं ने सीएम पद के लिए अपनी पसंद बताया है जबकि नीतीश कुमार को 35 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है। चिराग पासवान को 7 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया है।

सी वोटर-टाइम्स नाउ एग्जिट पोल में RJD बनी सबसे बड़ी पार्टी
टाइम्स नाउ-सी वोटर ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार, लालू यादव की पार्टी राजद का सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान है। राजद को 85 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि महागठबंधन को 120 सीटें मिलने का अनुमान है।  इस एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 70 सीटें मिल सकती है, जबकि नीतीश कुमार की पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है। जदयू को 42 सीटें मिलने का अनुमान है। एनडीए को कुल 116 सीटें मिल सकती हैं। इस बार अकेले चुनाव लड़ने वाली चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी को 1 सीट मिल सकती है। महागठबंधन का हिस्सा कांग्रेस पार्टी को 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement