Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018
  4. Chhattisgarh Assembly Elections 2018: राज्‍य में सिद्धू और अज़हर होंगे कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक, जानिए कौन-कौन है लिस्‍ट में

Chhattisgarh Assembly Elections 2018: राज्‍य में सिद्धू और अज़हर होंगे कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक, जानिए कौन-कौन है लिस्‍ट में

Written by: IndiaTV Hindi Desk
Published : Oct 18, 2018 01:58 pm IST, Updated : Oct 18, 2018 01:58 pm IST

क्रिकेटर नवजोद सिंह सिद्धू और अजहरुद्दीन को राज्‍य के वोटरों को कांग्रेस के पक्ष में मोड़ने की जिम्‍मेदारी दी गई है।

Congress- India TV Hindi
Congress

नई दिल्‍ली। छत्‍तीसगढ़ में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। 15 साल से सत्‍ता पर काबिज भाजपा का सिंघासन हिलाने के लिए कांग्रेस इस बार कमर कस कर तैयार है। कांग्रेस ने राज्‍य की 90 विधानसभा सीटों पर प्रचार करने के लिए अपने स्‍टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस बार भारत दो दिग्‍गज क्रिकेटर नवजोद सिंह सिद्धू और अजहरुद्दीन को राज्‍य के वोटरों को कांग्रेस के पक्ष में मोड़ने की जिम्‍मेदारी दी गई है। ये क्रिकेटर राज्‍य में रोडशो से लेकर चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

ये होंगे कांग्रेस के स्‍टार प्रचारक

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने फिलहाल राज्‍य में पहले चरण के चुनावों के प्रचार के लिए स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट जारी की है। कांग्रेस ने अपने स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट निर्वाचन आयोग को सौंपी है। इस सूची में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जैसे कई बड़े नेता शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्‍थान के पूर्व मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत, महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे, पीएल पुनिया, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, गुलामनबी आजाद, राज बब्बर और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं।

भीड़ जुटाएंगे ये स्‍थानीय नेता

स्‍टार प्रचारकों के साथ ही राज्‍य के कुछ कद्दावर नेता भी पार्टी के लिए भीड़ जुटाएंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू, चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव का नाम भी चुनाव आयोग को भेजी लिस्‍ट में शामिल है।

पहले चरण में 18 सीटों पर चुनाव

चुनाव आयोग ने प्रदेश में दो चरणों में चुनाव करवाने का फैसला किया है। पहले चरण में 12 नवंबर को 18 विधानसभा क्षेत्रों में तथा दूसरे चरण में 20 नवंबर को शेष 72 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। प्रथम चरण में जहां चुनाव होना है उसमें बस्तर क्षेत्र के जिले बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा तथा राजनांदगांव शामिल हैं।

Chhattisgarh

Chhattisgarh

पहले चरण में सीटें और मतदान का समय

विधानसभा क्षेत्र मतदान का समय
खैरागढ़ सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे
डोंगरगढ़ सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे
राजनांदगांव सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे
डोंगरगांव सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे
खुज्जी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे
मोहला मानपुर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे
अन्तागढ़ सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे
भानुप्रतापपुर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे
कांकेर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे
केशकाल सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे
कोण्डागांव सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे
नारायणपुर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे
बस्तर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे
जगदलपुर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे
चित्रकोट सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे
दंतेवाड़ा सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे
बीजापुर सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे
कोन्टा सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे

मतगणना की तारीख

छत्‍तीसगढ़ में चुनाव के दोनों चरण 20 नवंबर तक खत्म हो जाएंगे। लेकिन मतगणना के लिए यहां के लोगों को करीब तीन हफ्ते इंतजार करना होगा। शेष चार राज्‍यों में मतदान प्रक्रिया समाप्‍त होने के बाद 11 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी।

5 राज्यों में चुनाव का पूरा शिड्यूल इस तरह से है

Assembly Elections 2018
राज्य नामांकन भरने का अंतिम दिन नामांकन पत्र की जांच नामांकन वापस लेने का दिन मतदान मतगणना
मध्य प्रदेश 9 नवंबर 12 नवंबर 14 नवंबर 28 नवंबर 11 दिसंबर
राजस्थान 19 नवंबर 20 नवंबर 22 नवंबर 7 दिसंबर 11 दिसंबर
तेलंगाना 19 नवंबर 20 नवंबर 22 नवंबर 7 दिसंबर 11 दिसंबर
छत्तीसगढ़  23 अक्तूबर, 2 नवंबर 24 अक्तूबर 3 नवंबर 26 अक्तूबर, 5 नवंबर 12 नवंबर, 20 नवंबर 11 दिसंबर
मिजोरम 9 नवंबर 12 नवंबर 14 नवंबर 28 नवंबर 11 दिसंबर

चुनावों पर इंडिया टीवी की विशाल कवरेज :

विधानसभा चुनाव 2018

मध्‍य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018

तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2018

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018

मिजोरम विधानसभा चुनाव 2018

लोकसभा चुनाव 2019

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chhattisgarh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement