1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020
  4. अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे बेबी मफलरमैन, 'आप' से मिला खास न्योता

अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे बेबी मफलरमैन, 'आप' से मिला खास न्योता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2020 01:56 pm IST,  Updated : Feb 13, 2020 03:21 pm IST

आप ने अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात की घोषणा की है कि बे​बी मफलरमैन को केजरीवाल के शपथग्रहण समारोह में निमंत्रित किया गया है।

Baby Mufflerman- India TV Hindi
Baby Mufflerman Image Source : PTI

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव की मतगणना वाले दिन जहां आम आदमी पार्टी के खेमे में ढोल बज रहे थे, हर कोई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मैजिक की बात कर रहा था। लेकिन इस बीच एक छोटे बच्चे ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। मिनी मफलरमैन बनकर आया एक छोटा सा बच्चा तुरंत दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत का पोस्टर बॉय बन गया। अब यही बेबी मफलरमैन 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में भी दिखाई देगा। 

आम आदमी पार्टी ने अपने आफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात की घोषणा की है कि बे​बी मफलरमैन को केजरीवाल के शपथग्रहण समारोह में निमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने बच्चे की वही 12 जनवरी वाली फोटो भी प्रकाशित की है। 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिली है, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में पार्टी को 62 सीटें मिली है और 8 सीटें भारतीय जनता पार्टी के खाते में गई हैं, पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस पार्टी अपना खाता नहीं खोल सकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Delhi Vidhan Sabha Chunav 2020 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024